{"_id":"6a52a6859569d659790076f6","slug":"it-will-also-apply-for-a-refund-of-the-fees-deposited-with-the-registry-department-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1382985-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जालसाजी की शिकार महिला ने एसएसपी कार्यालय में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जालसाजी की शिकार महिला ने एसएसपी कार्यालय में की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जमीन दिलाने का झांसा देकर पौने छह लाख रुपये ऐंठने और महिला की जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले जालसाजों के खिलाफ पीड़ित महिला भवानी देवी ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अब भवानी देवी रजिस्ट्री विभाग जमा किए स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क को वापस करने के लिए आवेदन करेंगी। नियमानुसार 10 फीसदी शुल्क की कटौती कर स्टांप शुल्क को वापस किया जा सकता है।
जंगल कौड़िया के लक्ष्मीपुर टोला की भवानी देवी का आरोप है कि जालसाजों ने उन्हें गांव में ही जमीन दिखाई और पसंद आने पर एडवांस में 5.50 लाख रुपये ले लिए। जमीन की रजिस्ट्री नौ जुलाई को होनी थी। सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां क्रेता, विक्रेता और गवाह दस्तावेज के साथ प्रस्तुत हुए। सब रजिस्ट्रार की पूछताछ में पता चला कि जालसाजों ने भवानी देवी को जमीन खरीदवाने का नहीं उनकी एक एकड़ दो डिसमिल जमीन को अपने नाम कराने का दस्तावेज तैयार कराया था।
भवानी देवी ने अपने रिश्तेदारों के साथ एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उप निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार प्रथम रजत श्रेष्ठ ने बताया कि अगर स्टांप का प्रयोग नहीं हो सका है तो 10 फीसदी कटौती करके स्टांप शुल्क वापस करने का नियम है। इसके लिए एआईजी स्टांप के पास आवेदन करना होगा।