फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapped an innocent child from the district hospital, then raped and murdered her.

अपहरण, दरिंदगी और कत्ल: बर्खास्त सिपाही की 10 घंटे पुलिस रिमांड, आज हो सकती है आला-ए-कत्ल की बरामदगी

Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने अदालत में दाखिल अर्जी में वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी, घटनास्थल का पुनर्निर्माण और मामले से जुड़े अहम तथ्यों की पुष्टि के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की थी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को जेल से लाकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Kidnapped an innocent child from the district hospital, then raped and murdered her.
पुलिस हिरासत में आरोपी सिपाही( लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव की 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड अदालत ने मंजूर कर ली है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विजय बहादुर यादव की अदालत ने पुलिस को मंगलवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक पूछताछ की अनुमति दी है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने अदालत में दाखिल अर्जी में वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी, घटनास्थल का पुनर्निर्माण और मामले से जुड़े अहम तथ्यों की पुष्टि के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की थी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को जेल से लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा बच्ची को जिला अस्पताल से ले जाने के रास्ते, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ होगी। पुलिस पूछताछ में मिले तथ्यों का सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों से मिलान कर विवेचना को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed