{"_id":"6992e2d6fc907b93f2066463","slug":"kushinagar-express-reaches-gorakhpur-railway-station-three-year-old-boy-on-board-goes-missing-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर एक्सप्रेस से बच्चा लापता...मची अफरा-तफरी, फिर ऐसे मिला मासूम; मां ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर एक्सप्रेस से बच्चा लापता...मची अफरा-तफरी, फिर ऐसे मिला मासूम; मां ने ली राहत की सांस
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में तीन साल का मासूम अपनी मां के साथ बैठा था। मां, बच्चे को सीट पर छोड़कर बाथरूम चली गई, लौटकर आई तो बच्चा नहीं था। पूरी बोगी तलाश ली और प्लेटफॉर्म पर भी देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी से तीन साल का छोटू नाम का बच्चा लापता हो गया। बच्चे की मां ने इसकी जानकारी रेलवे स्टॉफ और वेंडरों को दी। इसके बाद पूछताछ केंद्र से बच्चे के गायब होने की सूचना प्रसारित की गई।
Trending Videos
हालांकि, कुछ ही देर में बच्चा मिल गया तब जाकर जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म आठ से कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में तीन साल का मासूम अपनी मां के साथ बैठा था। मां, बच्चे को सीट पर छोड़कर बाथरूम चली गई, लौटकर आई तो बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी बोगी तलाश ली और प्लेटफॉर्म पर भी देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद टीटीई और वेंडरों को बताया। सभी लोग बच्चे को खोजने लगे। महिला ने पूछताछ केंद्र पर आकर सूचना दी और तत्काल सूचना प्रसारित कराई गई। कुछ ही देर में बच्चा मिला गया।
बच्चे की मां ने बताया कि वह खुद दूसरे कोच में चला गया था। बच्चे के मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और मां भी बच्चे के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई। इंस्पेक्टर जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि बच्चा के लापता होने की शिकायत किसी ने दर्ज नहीं कराई। बच्चा मिल गया तो उसके साथ मां चली गई।