{"_id":"699e173936849a985d028463","slug":"light-robs-for-two-wheelers-will-be-built-at-railway-crossings-with-low-traffic-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1240058-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कम ट्रैफिक वाले रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे दोपहिया वाहन के लिए लाइट आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कम ट्रैफिक वाले रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे दोपहिया वाहन के लिए लाइट आरओबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर के तीनों मंडल लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर में सर्वे शुरू
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में अब कम ट्रैफिक वाले रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहिया वाहन के लिए लाइट आरओबी (रोड ओवरब्रिज) बनाए जाएंगे। इसके अलावा जहां ट्रैफिक ज्यादा है वहां ओवरब्रिज, अंडरपास और सेमी ओवरब्रिज बनेंगे। भविष्य में सभी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जाएगा। इसे लेकर तीनों मंडल लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर में सर्वे शुरू कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे में अभी 1361 मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग (समपार फाटक) हैं। भविष्य में सभी को बंद करने की योजना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 23 लेवल क्रॉसिंग बंद किए गए। जबकि, 22 अंडरपास और नौ रोड ओवरब्रिज बनाए गए हैं। अब रेल प्रशासन सर्वे करा रहा है ताकि पता चल सके कि किस लेवल क्रॉसिंग पर कितनी आवाजाही है। उसे बंद करने के लिए नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर आरओबी, आरयूबी या दोपहिया वाहन और पैदल जाने के लिए लाइट ओवरब्रिज बनाने की संभावना बन सकती है।
इसमें लाइट आरओबी उन जगहों पर बनाया जाएगा जहां रेलवे क्रॉसिंग से एक-दो गांव के लोगों को ही पार करना पड़ता है। यहां के लोग चारपहिया गाड़ी से आगे के अंडरपास या ओवरब्रिज से जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समपार फाटक पर सर्वे कराया जा रहा है। इससे पता चल सकेगा कि समपार फाटक को पूर्णतया बंद करने के लिए आरओबी, आरयूबी या लाइट ओवरब्रिज में से क्या बनाना बेहतर होगा।
Trending Videos