सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The server remained down until Tuesday afternoon, after which the slow operation led to congestion.

सर्वर स्लो: रजिस्ट्री में परेशानी, 15 मिनट बढ़ाया गया समय

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The server remained down until Tuesday afternoon, after which the slow operation led to congestion.
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर तक बंद रहा सर्वर, इसके बाद धीमा चलने से लगी रही भीड़
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग में मंगलवार को सर्वर में दिक्कत आने से जमीन की रजिस्ट्री कराने आए लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहर तक सर्वर पूरी तरह से बंद रहा। इसके बाद जब चला तो स्पीड बहुत धीमी रही। इसके चलते भीड़ बढ़ गई। शाम पांच बजे कार्य अवधि खत्म होने के बाद भी चार रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसके लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय लेना पड़ा। इसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हुई।

रजिस्ट्री के समय आधार कार्ड का जबसे सत्यापन अनिवार्य हुआ है, सर्वर स्लो होने की समस्या बढ़ गई है। मंलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक सर्वर चला ही नहीं। इसके बाद बहुत ही स्लो चलने लगा। एक-एक रजिस्ट्री में 10 मिनट का समय लगने लगा। दोपहर दो बजे भारी भीड़ लग गई। लोग सीढि़यों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने गए रुस्तमपुर के महेश गुप्ता और राकेश पांडेय ने बताया कि दो घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। बैठने के लिए कोई इंतजाम ही नहीं था। यह व्यवस्था तो विभाग के अधिकारियों को करनी चाहिए। शाम पांच बजे जब रजिस्ट्री का समय खत्म हो गया तब चार लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके लिए विभाग के अफसरों ने शासन से संपर्क कर फिर से पोर्टल खुलवाया तब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो सकी। विभाग के खंड प्रथम में 69 और द्वितीय में 68 रजिस्ट्री हुई।
इस संबंध में एआईजी स्टांप संजय दुबे ने बताया कि सर्वर स्लो चलने की समस्या थी, इसके चलते रजिस्ट्री में समय ज्यादा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed