UP: मांग में सिंदूर भर प्रेमी बनाने लगा संबंध, गर्भवती हुई तो खिला दी गोली; फिर की ये डिमांड, सुन खौल जाए खून
पीड़िता का कहना है कि जब भी वह ससुराल ले जाने की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोरखपुर स्थित शाहपुर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मंदिर में जबरन मांग में सिंदूर भरकर विवाह का विश्वास दिलाया, फिर कई बार शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।
युवक और उसके माता-पिता पर केस दर्ज
स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने शनिवार युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विक्रम ने दिया था शादी का भरोसा
पुलिस के अनुसार, गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी विक्रम चौहान का पीड़िता के पड़ोस में रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। युवती का आरोप है कि विक्रम ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने झांसे में लिया। 15 सितंबर 2024 को वह उसे बुढ़िया माता मंदिर ले गया। वहां मांग में सिंदूर भरकर विवाह का दावा किया और इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा।
ससुराल ले जाने की बात पर बना देता था बहाने
पीड़िता का कहना है कि जब भी वह ससुराल ले जाने की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
गर्भवती हुई तो खिला दी दवा
युवती ने बताया कि बाद में कोर्ट मैरिज भी हुई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर दवा खिलाई, जिससे गर्भपात हो गया।
10 लाख रुपये दहेज की मांग
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने परिवार के सामने साथ रखने की मांग की तो आरोपी के माता-पिता और भाई ने दूसरी जाति का होने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपये दहेज की शर्त रख दी। आर्थिक असमर्थता जताने पर उसे जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई।
युवती की तहरीर पर विक्रम चौहान, उसकी मां धनेशरा देवी, पिता अनिरुद्ध चौहान और भाई राजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ