फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage contracted by posing as a government teacher; case registered.

Gorakhpur News: सरकारी शिक्षक बताकर की शादी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Marriage contracted by posing as a government teacher; case registered.
गोरखपुर। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सरकारी शिक्षक बताकर शादी करने और बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर की 33 वर्षीय महिला ने पति, सास और जेठ के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उस पर पैसों के लिए दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट करता और सुहागरात के फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक, उसकी शादी तीन जुलाई 2022 को राजस्थान के अलवर जिले में हुई थी। चार जुलाई को ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति सरकारी शिक्षक नहीं है। आरोप है कि इसके बाद पति, सास और जेठ दहेज के लिए ताने देने लगे। महिला ने जेठ पर अश्लील टिप्पणी और अनुचित हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed