फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'Menstruation is not a disease', Dr. Vandana Singh gives health tips to nursing students

अपराजिता: 'मासिक धर्म बीमारी नहीं', डॉ. वंदना सिंह ने बताई पीरियड्स के दौरान नींद, पोषण और स्वच्छता की अहमियत

Wed, 29 Jul 2026 05:41 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित कार्यशाला में डॉ. सिंह ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक किशोरी को सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए तीन से चार घंटे में सेनेटरी पैड बदलना चाहिए। 

विज्ञापन
'Menstruation is not a disease', Dr. Vandana Singh gives health tips to nursing students
गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वस्थ रहने के लिए खानपान, पर्याप्त नींद और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। ये सलाह जिला महिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना सिंह ने नर्सिंग छात्राओं दी।

विज्ञापन


वह मंगलवार को गंगोत्री देवी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दे रहीं थीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित कार्यशाला में डॉ. सिंह ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक किशोरी को सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है।
विज्ञापन


स्वच्छता का ध्यान रखते हुए तीन से चार घंटे में सेनेटरी पैड बदलना चाहिए। जब भी पीरियड आए उस दौरान हरी सब्जियां, दूध, दाल, पनीर, गुड़-चना, पालक और केला जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। नारियल पानी और नींबू पानी भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक फूड से बचना चाहिए और तनाव कम करने के लिए हल्का व्यायाम करना चाहिए। डॉ. वंदना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध निदेशक आशुतोष मिश्र, प्राचार्य प्रकाश सिंह चौधरी, डॉ. पूनम शुक्ला, लोरीटा याकूब, डॉ. प्रियंका माैजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed