फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bodies of couple found hanging from a tree in Kushinagar; they had a love marriage.

UP: एक ही पेड़ पर लटके मिले दंपती के शव, कुछ माह पहले किया था प्रेम विवाह- परिजनों ने किया था शादी का विरोध

Wed, 29 Jul 2026 06:05 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 06:05 PM IST
सार

बुधवार को दिन में करीब 2 बजे गांव के बाहर एक पेड़ में रितेश और पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रितेश ने लुंगी और पूजा ने दुपट्टे का फंदा बनाया था। दोनों के शव एक ही पेड़ की टहनी पर अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। भीड़ लगने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Bodies of couple found hanging from a tree in Kushinagar; they had a love marriage.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव में बुधवार को पति-पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रितेश भारती ने कुछ माह पहले खड्डा कस्बा निवासी 20 वर्षीय पूजा शर्मा से कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन


शादी का युवक के पिता ने विरोध किया था, लेकिन रितेश नहीं माना। शादी के बाद दोनों जिंदाछपरा गांव में ही रहने लगे थे। बुधवार को दिन में करीब 2 बजे गांव के बाहर एक पेड़ में रितेश और पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रितेश ने लुंगी और पूजा ने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
विज्ञापन


दोनों के शव एक ही पेड़ की टहनी पर अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। भीड़ लगने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि पति रितेश पूजा की पिटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हनुमानगंज पुलिस घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है। आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed