सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor brother kills elder brother sister-in-law and nephew with sharp weapon

छोटे ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की ली जान: यूपी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, सभी को सोते वक्त मारा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांसगांव (गोरखपुर) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (37), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (35) और चार वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड और गंडासा भी बरामद कर लिया है।

Minor brother kills elder brother sister-in-law and nephew with sharp weapon
गोरखपुर में नाबालिग ने भाई, भाभी और भतीजे की ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार की रात ढाई बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। आरोप है कि 17 वर्षीय छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई, भाभी और चार वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

रॉड और गंडासा बरामद
सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ दिनेश पुरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (37), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (35) और चार वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड और गंडासा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोते वक्त किया हमला
एसपी साउथ ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित गुप्ता पत्नी, बेटी और बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनके 17 वर्षीय छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर अमित, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन

नाबालिग भाई कबूल किया जुर्म
उन्होंने बताया कि आरोपी बाल अपचारी से पूछताछ जारी है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। अमित गुप्ता के पिता हरिलाल गुप्ता की तहरीर पर बांसगांव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है।

पुलिस का बयान
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश पुरी, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed