{"_id":"69f66c02c8d3f0f1e706f4e8","slug":"mp-ravi-kishan-appealed-at-the-world-head-injury-awareness-day-program-at-aiims-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308581-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इमरजेंसी में आए मरीजों को सिर्फ रेफर न करें तत्काल इलाज दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इमरजेंसी में आए मरीजों को सिर्फ रेफर न करें तत्काल इलाज दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- एम्स में वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने की अपील
गोरखपुर। एम्स में आयोजित वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शामिल हुए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों संग संवाद भी किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। डॉक्टरों संग संवाद में उन्होंने निर्देशित किया और कहा कि करते हुए कहा कि जो भी इमरजेंसी में मरीज आएं उन्हें सिर्फ रेफर न करें बल्कि उन्हें उचित और तत्काल इलाज दें। इस बात का ध्यान दें कि मरीजों और उनके परिजनों को परेशान न होना पड़े।
सांसद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आम लोगों को जागरूक करते हैं। उन्हें सावधान करते हैं कि जीवन में इस तरह की आकस्मिक घटनाओं में क्या करना चाहिए। हमें जीवन में क्या सावधानी बरतनी चाहिए जिससे इन घटनाओं से बचा जा सके। वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे के अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने सिर की चोटों के प्रति जागरूकता, समय पर उपचार और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। डॉक्टरों ने कहा कि हेड इंजरी जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। डॉक्टरों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट का उपयोग, यातायात नियमों का पालन और सतर्कता अपनाकर हम अनेक दुर्घटनाओं और उनके गंभीर परिणामों से बच सकते हैं।
डिजिटल एक्स रे मशीन का किया उद्घाटन
सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स में डिजिटल एक्स रे मशीन का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ मरीजों का एक्स रे होते हुए भी देखा। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी।
ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया
सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर के अंतर्गत निर्मित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। कहा यह पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।