{"_id":"6a6fafae819765cc280daebb","slug":"mukesh-sahani-stated-that-the-nishad-community-will-not-vote-for-the-bjp-if-reservation-is-not-granted-before-2027-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1405642-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजय निषाद पर साधा निशाना: मुकेश सहनी बोले, इस्तीफा देकर लड़ें आरक्षण की लड़ाई, मिलते ही बिहार लौट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय निषाद पर साधा निशाना: मुकेश सहनी बोले, इस्तीफा देकर लड़ें आरक्षण की लड़ाई, मिलते ही बिहार लौट जाएंगे
Mon, 03 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:29 AM IST
सार
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यदि डॉ. संजय निषाद ऐसा नहीं कर सकते तो मंत्री पद से इस्तीफा देकर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं। समाज की लड़ाई विपक्ष में रहकर अधिक मजबूती से लड़ी जा सकती है। उनका दावा था कि जिस दिन निषाद समाज को आरक्षण मिल जाएगा, वह बिहार लौट जाएंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष सहनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में गांव-गांव और घर-घर जाकर संकल्प यात्रा निकालेगी और समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।
विज्ञापन
वह रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज को यह पूछना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए आरक्षण के लिए विधायकों को ज्ञापन क्यों दिया जा रहा है? यदि निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़नी है तो उसे सदन में मजबूती से उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि डॉ. संजय निषाद ऐसा नहीं कर सकते तो मंत्री पद से इस्तीफा देकर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं। समाज की लड़ाई विपक्ष में रहकर अधिक मजबूती से लड़ी जा सकती है। उनका दावा था कि जिस दिन निषाद समाज को आरक्षण मिल जाएगा, वह बिहार लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी केवल निषाद समाज के हक, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई लड़ने वालों का साथ देगी।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के बढ़ते जनाधार से सत्ता घबरा गई है। इसलिए जगह-जगह उनके कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। समाज के अधिकारों के लिए उन्होंने मंत्री पद तक की कुर्बानी दी है।