{"_id":"69bf012647f64ae5a20b9806","slug":"namaz-was-offered-amidst-light-rain-ulema-kiram-gave-the-message-of-humanity-and-brotherhood-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1265218-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फित्र : नमाज अदा कर लगे गले... बोले-ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फित्र : नमाज अदा कर लगे गले... बोले-ईद मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार को पूरे जोश, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। रमजान के 30 रोजों के बाद शहर की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद हर तरफ “ईद मुबारक” की गूंज सुनाई दी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों को ईदी मिली, जिससे उनके चेहरों पर खास खुशी देखने को मिली। शहर में पूरे दिन रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
हल्की बारिश के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया, जिसमें देश में अमन-चैन, भाईचारे और एकता की दुआ मांगी गई। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और तय समय से पहले ही ईदगाहें व मस्जिदें भर गईं। लोगों ने आसपास के खाली स्थानों पर भी जानमाज बिछाकर नमाज अदा की।
उलमा किराम ने अपने खुत्बों में लोगों को नेक राह पर चलने और गरीबों का ख्याल रखने का संदेश दिया। मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि ईद अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करने का त्योहार है। मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर के इमाम मौलाना फिरोज अहमद निजामी ने कहा कि इंसान को अल्लाह की रजा में जिंदगी गुजारनी चाहिए।
सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी और हाफिज रहमत अली निजामी ने रमजान की सीख को पूरी जिंदगी अपनाने की नसीहत दी। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में मौलाना महमूद रजा कादरी ने इबादत और सादगी पर जोर दिया।
इसके अलावा ईदगाह इमामबाड़ा एस्टेट मियां बाजार में मौलाना रजाउल मुस्तफा अत्तारी, ईदगाह मुबारक खां शहीद नार्मल में मौलाना फैजुल्लाह कादरी और कारी नसीमुल्लाह, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर में मौलाना मोहम्मद अहमद निजामी, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में मौलाना मो. असलम रज़वी, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में मौलाना जहांगीर अहमद, बिलाल मस्जिद अलहदादपुर में कारी शराफत हुसैन कादरी, सुन्नी जामा मस्जिद बसंतपुर में कारी मो. मोहसिन बरकाती, बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद और मरकजी नूरी जामा मस्जिद चक्शा हुसैन में मौलाना गुलाम हुसैन अजीजी सहित अन्य उलमा ने नमाज अदा कराई और खुत्बा दिया।
खूब हुई मेहमाननवाजी
शहर के विभिन्न इलाकों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बाजार रंग-बिरंगी झंडियों से सजे रहे और खिलौनों व गुब्बारों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं।महिलाओं ने भी इस त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। घरों में सेवइयां और अन्य लजीज व्यंजन बनाए गए और मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। शाम को महिलाएं रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां मुबारकबाद देने पहुंचीं। सारा दिन बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
Trending Videos