सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Basketball Championship to be held in Puducherry from May 22 to 26

Gorakhpur News: गोरखपुर के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
National Basketball Championship to be held in Puducherry from May 22 to 26
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग की चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के छह खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 25 मई तक पुडुचेरी में आयोजित की जाएगी।
Trending Videos

प्रतियोगिता से पूर्व प्रदेश टीम का प्रशिक्षण शिविर चार से 18 मई तक आयोजित होगा, जिसमें चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गोरखपुर से चयनित खिलाड़ियों में प्रिंस राजभर, संजय महाकुंडा, पीयूष गनवानी, अर्पित पांडेय, अनुज दिवाकर और शैल्वी शामिल हैं। इनमें प्रिंस, पीयूष और संजय महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र हैं, जबकि अनुज दिवाकर पूर्व छात्र रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पित पांडेय राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के छात्र हैं और शैल्वी भगवती प्रसाद महाविद्यालय की छात्रा हैं। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक मनीष श्रीवास्तव, आजाद सिंह नरवार, विवेक श्रीवास्तव और आदित्य सिंह प्रत्यांजलि के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह और भगवती प्रसाद महाविद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अभय प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed