{"_id":"69bf04c1c6a4b8c38100650e","slug":"national-level-day-night-matches-can-be-held-at-the-railway-cricket-ground-a-new-pavilion-has-been-built-in-the-stadium-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265708-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में अब दुधिया रोशनी में होंगे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में अब दुधिया रोशनी में होंगे मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर जल्द ही दुधिया रोशनी में क्रिकेट मैच होंगे। इसके लिए ग्राउंड पर फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड ने इस काम के लिए 50 लाख स्वीकृत किए हैं। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। फ्लड लाइट के लगने से क्रिकेट ग्राउंड पर राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित हो सकेंगे।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर विजय हजारे टूर्नामेंट हो चुका है और सुरेश रैना, आरपी सिंह, नरेंद्र हिरवानी और ज्ञानेंद्र पांडेय जैसे दिग्गज खिलाड़ी यहां मैच खेल चुके हैं। बीते साल रेल प्रशासन ने स्टेडियम में मॉडर्न पवेलियन, ड्रेसिंग रूम और मीडिया सेंटर बनवाया था। अब फ्लड लाइट्स लगाने से दिन-रात के मैच हो सकेंगे और क्रिकेट खिलाड़ियों को दुधिया रोशनी में प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट कराने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि खिलाड़ियों को ठहरने के लिए अब शहर में फाइव स्टार होटल भी खुल गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर फ्लड लाइट के लिए रेलवे बोर्ड ने 50 लाख स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही यह कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के डे-नाइट मैच आयोजित कराने में आसानी होगी और स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होगा।
Trending Videos