फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nationwide agitation under the UFBU banner; bank officers and employees gathered at the SBI main branch premises.

Gorakhpur News: पांच दिवसीय कार्य की मांग के लिए बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nationwide agitation under the UFBU banner; bank officers and employees gathered at the SBI main branch premises.
- यूएफबीयू के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन, एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में जुटे बैंक अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन




गोरखपुर। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य लागू करने की मांग के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। गोरखपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा परिसर में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार से वर्षों से लंबित मांग को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की।

स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन, गोरखपुर मंडल के उपमहामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के अधिकांश सरकारी कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है। बैंकों में भी इसे लागू करने को लेकर सहमति बन चुकी है। इसके बावजूद निर्णय को लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पांच दिवसीय कार्यप्रणाली की मांग को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रम दोबारा शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


अष्ट मंडल उपाध्यक्ष एसपी त्रिपाठी ने कहा कि बैंक कर्मचारी लगातार अत्यधिक कार्य के दबाव में काम कर रहे हैं। इसका प्रतिकूल असर उनके स्वास्थ्य और निजी जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों को पांच दिवसीय कार्यप्रणाली देने की मांग को लेकर कई वर्ष से सरकार की ओर से आश्वासन और विलंब का दौर चल रहा है। अब कर्मचारियों में इसे लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन में स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री अनिल गुप्ता और संदीप सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय सचिव सौरव चौधरी व सचिव बृजेश यादव, पंजाब नेशनल बैंक के पदाधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव समेत विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed