सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIA raid in Maharajganj in search of Pakistani connection

यूपी: पाकिस्तानी कनेक्शन की तलाश में महराजगंज में एनआईए छापा, नहीं मिला आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/फरेंदा। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

 थानाध्यक्ष फरेंदा अजित सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम ने छापा मारा था। आरोपी नहीं मिला। टीम ने उसके ससुराल वालों से पूछताछ की और कुछ संदिग्ध कागजात और लैपटॉप जब्त कर अपने साथ ले गई।

NIA raid in Maharajganj in search of Pakistani connection
एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी कनेक्शन की तलाश में फरेंदा के विकासनगर कॉलोनी में छापा मारा, लेकिन आरोपी तलहा खान नहीं मिला। विकासनगर में आरोपी तलहा की ससुराल है। एनआईए को बिहार निवासी आरोपी के ससुराल में होने की सूचना मिली थी।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, एनआईए टीम की छापे की कार्रवाई करीब पांच घंटे चली। इस दौरान टीम ने आरोपी के ससुराल वालों से कई दौर की पूछताछ की। टीम अपने साथ कुछ कागजात और लैपटॉप ले गई है। साथ ही नोटिस देकर आरोपी को 21 सितंबर को रांची में हाजिर होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि तलहा खान कुछ दिनों पहले तक अलीगढ़ में एक आईटी कंपनी में काम करता था। वहां वह अपने एक साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था। कुछ दिनों पहले सुरक्षा एजेंसियों ने छापा मारकर तलहा खान के रूममेट को पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने तलहा खान का भी नाम बताया था।

इसके बाद से तलहा खान की तलाश हो रही थी। अपने रूममेट की गिरफ्तारी के बाद तलहा खान ने अलीगढ़ छोड़ दिया और फरेंदा स्थित ससुराल में रहने लगा था। कस्बे के विकासनगर निवाली डॉ. फजल हक की बेटी से तलहा की शादी हुई है।

इसकी सूचना मिलने पर एनआईए की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा, लेकिन आरोपी नहीं मिला। थानाध्यक्ष फरेंदा अजित सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम ने छापा मारा था। आरोपी नहीं मिला। टीम ने उसके ससुराल वालों से पूछताछ की और कुछ संदिग्ध कागजात और लैपटॉप जब्त कर अपने साथ ले गई।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed