सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine accused arrested in connection with the death of a young woman in a bloody clash over rainwater

Gorakhpur News: बारिश के पानी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवती की मौत के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Nine accused arrested in connection with the death of a young woman in a bloody clash over rainwater
विज्ञापन
बेलीपार के भस्मा गांव में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, लाठी-डंडों से हमला कर मचाया तांडव
Trending Videos

33 नामजद समेत चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की दबिश जारी
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के पानी को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में युवती की मौत के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, भस्मा गांव निवासी शिवधन प्रसाद के घर का पानी पड़ोसी सूबेदार के मकान की दीवार पर गिर रहा था। दीवार में पहले से दरार होने के कारण सूबेदार ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि सूबेदार पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया, जिसमें शिवधन प्रसाद की 21 वर्षीय बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया। परिजन घायल श्रुति को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिवधन की तहरीर पर 33 लोगों को नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सूबेदार, केदार, रामसजन, प्रदीप, संजय, अजय, निक्की, गुड्डी और रीमा शामिल हैं। थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed