सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nineteen patients were infected after surgery at New Rajesh Hi-Tech Hospital, and nine had to have their eyes removed.

मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकरण : यूपी मेडिकल काउंसिल ने संचालक और सर्जन को किया तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Nineteen patients were infected after surgery at New Rajesh Hi-Tech Hospital, and nine had to have their eyes removed.
web -
विज्ञापन
- न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद 19 मरीज हुए थे संक्रमित, नौ की आंख निकालनी पड़ी थी
Trending Videos





गोरखपुर। सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में एक फरवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन में मरीजों की आंख में हुए गंभीर संक्रमण के मामले में यूपी मेडिकल काउंसिल ने सख्त रुख अपनाया है। संचालक के साथ सर्जरी करने वाले डॉक्टर को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है।
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से यूपी मेडिकल काउंसिल को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। इस पत्र के आधार पर मेडिकल काउंसिल ने सर्जरी करने वाले डॉ. पराग अग्रवाल को तलब किया है। मेडिकल काउंसिल ने अस्पताल संचालक को भी संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल संचालक ने काउंसिल को पत्र भेजकर आपत्ति जताई है। संचालक राजेश राय का कहना है कि काउंसिल का अधिकार क्षेत्र मुख्यतः पंजीकृत चिकित्सकों तक सीमित है। ऐसे में एक नॉन-मेडिको अस्पताल संचालक को सीधे तलब करने का आदेश किस विधिक प्रावधान के तहत दिया गया है।
दरअसल, मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 30 मरीजों में से 19 मरीज गंभीर संक्रमण का शिकार हो गए थे, जिनमें से नौ मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ी थी। इस मामले में अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। इस संबंध में एडिशनल सीएमओ अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पत्र का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed