सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youths clashed with each other at Ashish Indane Gas Agency in PPganj, Gorakhpur to get cylinders.

सिलिंडर लेने गए युवक भिड़ गए: गैस एजेंसी पर लाइन में घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पुलिस ने किया बीच बचाव

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।

Youths clashed with each other at Ashish Indane Gas Agency in PPganj, Gorakhpur to get cylinders.
मारपीट के बाद विवाद छुड़वाते पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
web -
विज्ञापन

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई। एजेंसी पर पुलिस भी मौजूद थी। मारपीट देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज में एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लंबी लाइन लग रही है। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे लाइन के बीच में सिलेंडर घुसाने की बात पर दो पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मौके पर बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed