फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   North Eastern Railway's freight earnings reached Rs165.56 crore.

Gorakhpur News: माल ढुलाई से पूर्वोत्तर रेलवे की आय 165.56 करोड़ पहुंची

Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway's freight earnings reached Rs165.56 crore.
गोरखपुर। व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माल ढुलाई से पूर्वोत्तर रेलवे की आय लगातार बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में जुलाई तक रेलवे ने 14.12 लाख टन माल की ढुलाई की, जिससे 165.56 करोड़ रुपये की आय हुई, सिर्फ जुलाई माह में ही 4.70 लाख टन माल की ढुलाई की गई, इससे रेलवे को 57.78 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक माल ढुलाई से हुई 165.56 करोड़ रुपये की आय हुई है जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में हुई 162.49 करोड़ रुपये की आय से 1.89 प्रतिशत अधिक है। रेल प्रशासन का कहना है कि माल ढुलाई बढ़ाने के लिए व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यालय और मंडल स्तर पर किए जा रहे लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम माल ढुलाई और आय में वृद्धि के रूप में सामने आया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed