{"_id":"6acff78da02e70110f0a05e5","slug":"officers-arrived-at-the-meeting-ill-prepared-the-commissioner-displeased-postponed-the-meeting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1486575-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधूरी तैयारी से मीटिंग में पहुंचे अफसर, नाराज कमिश्नर ने टाली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधूरी तैयारी से मीटिंग में पहुंचे अफसर, नाराज कमिश्नर ने टाली बैठक
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में बुधवार को अफसर बिना तैयारी के पहुंच गए। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो सन्नाटा पसर गया। नाराज कमिश्नर ने बैठक स्थगित कर दी और सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संगीता सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में तैयारी के लिए अफसरों को तीन महीने पहले ही कार्यवृत्त दी गई थी। निर्देश था कि सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति का गठन कर बैठकें की जाएं और कार्यवृत्त प्रस्तुत किए जाएं। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जब बैठक शुरू हुई थी तो कोई तैयारी नहीं की गई थी। इस पर कमिश्नर ने जमकर नाराजगी जताई।
संभागीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा को भी बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर तैयारी न करने के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्हें आगामी बैठक से पहले मंडल के विद्यालयों में वाहनों की संख्या की जानकारी देनी होगी। इसमें फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त वाहनों की संख्या और अनफिट वाहनों का विवरण शामिल होगा। अनफिट वाहनों के मालिकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है। कमिश्नर ने कहा कि अब बैठक सप्ताह भर बाद होगी। सभी लोग पूरी तैयारी के साथ आएं।
विज्ञापन
-
तीन माह पहले बनी योजना पर नहीं हुआ काम
कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी सचेत किया। तीन माह पहले हुई बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य अधूरे पाए गए थे। इन कार्यों में साइनेज, बैरियर, रिफ्लेक्टिव टेप, कैट आई और यातायात धीमा करने के उपाय शामिल थे। आगामी बैठक में इन विभागों को की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट देनी होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।