गोरखपुर में हादसा: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जर्जर मकान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर में दुर्गा पार्क के बगल में खपरैल का मकान है। रजत उर्फ राजा बाबू अपने परिवार के साथ मकान में रहता था। शुक्रवार रात को परिवार वाले दुर्गा पार्क में चल रही कथा में भाग लेकर रात में खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच सुबह अचानक साढ़े तीन बजे खपरैल का जर्जर हिस्सा गिर गया
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बोले- दो दिनों में वितरित कराएं अनाज
अंदर रजत के साथ भाई रानू और बाकी लोग सो रहे थे। परीजनों ने बताया कि लकड़ी का भारी हिस्सा सीधे रजत के गर्दन पर आ गिरा, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, भाई रानू सुरक्षित बचा रहा।
दूसरी तरफ से रही रागिनी (17) पुत्री जितेंद्र गौड़, अनुराधा (24) पत्नी सत्यनारायण, रामदुलारे (65) पुत्र गंगा घायल हो गए। परिवार और मोहल्ले वालों की मदद से उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मौसी को देखने आई थी रागिनी
घायल अनुराधा का कुछ दिन पहले पैर टूट गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। घायल मौसी को देखने रागिनी और साथ में अन्य लोग आए थे। इसी बीच शनिवार को घटना हो गई।