{"_id":"64a3ad72719f91147409603a","slug":"pm-modi-arrival-in-gorakhpur-spg-visited-prime-minister-venue-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में PM मोदी का आगमन: SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में PM मोदी का आगमन: SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी
Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
सार
सोमवार को प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार, डीजीपी विजय कुमार ने अफसरों के साथ गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने सभी जगह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। आगमन को लेकर अफसरों ने गोरखपुर मंडल के अफसरों के साथ बैठक भी की है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई को संभावित गोरखपुर दौरे को लेकर एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) सोमवार को गोरखपुर पहुंच गई। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर संभावित कार्यक्रमों की सुरक्षा का जायजा एसपीजी ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लिया है।
इस दौरान एसपी ने सभी होटलों में ठहरे लोगों की सूची मांगी है। खबर है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अन्य जिले से फोर्स की मांग भी भेजी गई है। हालांकि, अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि कितनी फोर्स लगाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार, डीजीपी विजय कुमार ने अफसरों के साथ गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने सभी जगह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। आगमन को लेकर अफसरों ने गोरखपुर मंडल के अफसरों के साथ बैठक भी की है। सभी को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए। सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए फोर्स की संख्या, ड्यूटी चार्ट तैयार करने के साथ ही पुलिस वालों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण होटल के अलावा अन्य ठहराव वाले जगहों पर पुलिस ने संपर्क किया है। सभी जगहों पर रुकने वालों की खुफिया विभाग भी जानकारी जुटा रहा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एसपीजी आ गई है। संभावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह से सतर्क है।