सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pollution certificate will no longer be available without HRSP number

Gorakhpur News: बिना एचआरएसपी नंबर के अब नहीं मिलेगा प्रदूषण प्रमाण-पत्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pollution certificate will no longer be available without HRSP number
विज्ञापन
15 अप्रैल से आरटीओ कसेगा लगाम
Trending Videos


गोरखपुर। अब बिना एचआरएसपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) नंबर के वाहनों को प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं मिलेगा। 15 अप्रैल से आरटीओ इस व्यवस्था को और सख्ती से लागू करने जा रहा है।

संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के अधिकारियों के अनुसार, जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उन्हें प्रदूषण जांच केंद्रों पर प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और बिना एचएसआरपी नंबर के चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण कर वातावरण को शुद्ध बनाना है। संभागीय परिवहन विभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी नरेश कुमार वर्मा के अनुसार, 15 अप्रैल से इस अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed