{"_id":"69c05a9b98d3dd9aad04ad1c","slug":"preparations-have-begun-for-the-inauguration-of-the-park-built-at-a-cost-of-rs-20-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266377-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गीडा में 26 को आईटी पार्क का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी, तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गीडा में 26 को आईटी पार्क का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी, तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
सार
रविवार को डीएम दीपक मीणा ने गीडा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। गीडा के सेक्टर 7 में 14,500 वर्ग मीटर भूमि पर 20 करोड़ की लागत से ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई)’’ केंद्र स्थापित किया गया है। यह पार्क आईटी, आईटीईएस, बीपीओ और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। 3.5 एकड़ में यह फैला है।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 7 में स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया का लोकार्पण 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्क के लोकार्पण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे।
रविवार को डीएम दीपक मीणा ने गीडा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। गीडा के सेक्टर 7 में 14,500 वर्ग मीटर भूमि पर 20 करोड़ की लागत से ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई)’’ केंद्र स्थापित किया गया है। यह पार्क आईटी, आईटीईएस, बीपीओ और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। 3.5 एकड़ में यह फैला है।
गीडा प्रशासनिक कार्यालय के पास स्थित पार्क में आधुनिक आईटी बुनियादी ढांचा, हाई-स्पीड डेटा कनेक्टिविटी और इनक्यूबेशन स्पेस की सुविधाएं होंगी। यह केंद्र उत्तर प्रदेश के टियर-2 शहरों में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा है।
गीडा एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह स्टार्टअप करने वालों के साथ कुछ निवेशकों से संवाद भी करेंगे।
1500 आईटी प्रोफेशनल मिलेगा रोजगार
आईटी-पार्क बनाने का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ना है। इसके तहत पार्क में डेटा सेंटर क्लेक्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे स्टार्टअप खुलने हैं। इन स्टार्टअप के लिए आईटी-पार्क में युवाओं को जगह देनी है। नए सॉफ्टवेयर पार्क में 36 इकाइयों के आने का अनुमान है। पार्क में 1200 से 1500 सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा।
Trending Videos