{"_id":"69c0e5a9273ff47eb004b12a","slug":"teak-trees-cut-and-wood-stolen-in-sant-kabir-nagar-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सागौन के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार- दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी; संकबीर नगर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सागौन के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार- दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी; संकबीर नगर की घटना
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण मोहन व घनश्याम का आपराधिक इतिहास है। पुलिस जांच में आरोपी कृष्ण मोहन के खिलाफ गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर जनपद में इससे पूर्व दस आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। देवरिया से वर्ष 2023 में गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, आरोपी घनश्याम के खिलाफ भी गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानाें में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
लकड़ी चोरी के पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव में सागौन का पेड़ काटकर लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों कृष्ण मोहन निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, घनश्याम प्रजापति निवासी जंगल रामलखना व जितेंद्र पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार, गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिकअप, एक लग्जरी कार, चोरी के 12 बोटा सागौन की लकड़ी, एक फेटा (आरा) व एक रस्सा देवरिया से बरामद किया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में मामले का खुलासा किया। एसपी की तरफ से आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Trending Videos

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अब्दुल अलीम निवासी गड़सरपार ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 10 मार्च की रात उनके खेत में लगे दो सौगान व खेत के बगल में स्थित समसुद्दीन के खेत से एक सौगान अज्ञात ने काटकर चोरी कर लिया।
जानकारी करने पर पता चला कि एक पिकअप से लकड़ी लादकर कुछ लोग मंझरिया की तरफ गए हैं। प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने की घटना में संलिप्त आरोपी कृष्ण मोहन निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, घनश्याम प्रजापति निवासी जंगल रामलखना व जितेंद्र पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार, गोरखपुर को 21 मार्च को मगहर के संतकबीर आश्रम जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप व एक कार की बरामद की है।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 12 बोटा सागौन की लकड़ी, एक फेटा (आरा) व एक रस्सा को जनपद देवरिया से बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा बढ़ाई गई है।

दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो बताया कि 10 मार्च को घनश्याम प्रजापति व कृष्ण मोहन निषाद दोनों लोग आए थे और रेकी करने पर ग्राम गड़सरपार के सुनसान खेत में तीन सागौन के अच्छे पेड़ दिखाई दिए, जिसे टारगेट करके रात में उन दोनों के साथ पिकअप मालिक व चालक जितेंद्र पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर अपने एक साथी के साथ गाड़ी से आए और रात में तीनों पेड़ काट कर बोटा तैयार करके उसी पिकअप से देवरिया में आईटीआई के सामने सड़क के किनारे ही एक स्थान पर सभी बोटों (टुकड़ों) को छुपा दिए। तीनों दोबारा गाड़ी से रेकी करने जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
कृष्ण मोहन व घनश्याम का है आपराधिक इतिहास