सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guru dispels the darkness of ignorance

Sant Kabir Nagar News: अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं गुरु

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Guru dispels the darkness of ignorance
विज्ञापन
मेंहदावल। गुरु ही अज्ञानता के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। ये बातें ब्लॉक के नटवा बिचऊपुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में शनिवार देर शाम कथावाचक दीप्ति मिश्रा ने कथा का रसपान कराते हुए कहीं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि गुरु अपने शिष्यों को आत्मज्ञान, सच और जीवन की सही राह दिखाते हैं। जो अज्ञान और भ्रम के अंधेरे को मिटाकर जीवन को सही दिशा देते हैं। जीवन भर अपने शिष्यों को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। वह शास्त्रों का ज्ञान देते हैं और पुण्य-पाप की व्याख्या करते हैं। उन्होंने राजा परीक्षित की कहानी सुनाते हुए बताया कि एक बार राजा परीक्षित शिकार करते हुए जंगल में गए चले गए थे। वहां ऋषि शमीक समाधि में मिले। राजा ने प्यास लगने पर ऋषि से जल मांगा। लेकिन ऋषि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गुस्सा होक राजा ने पास पड़ा एक मरा हुआ सांप उठाकर ऋषि के गले में डाल दिया। जब ऋषि पुत्र शृंगी को पता चला तो उन्होंने राजा को सात दिनों के भीतर तक्षक नाग के डंसने का श्राप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राप अवधि के दौरान, राजा परीक्षित ने व्यासपुत्र शुकदेव से श्रीमद्भागवत कथा सुनने का निश्चय किया। शुकदेव ने सात दिनों तक भगवान विष्णु की लीलाओं का वर्णन किया और उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ। इस प्रकार गुरु के प्रयास से परीक्षित के अज्ञान का अंधकार दूर हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान उमा महेश्वर शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, पूर्व एडीओ एजी राधेश्याम मिश्र, घंटू मिश्र, योगेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed