{"_id":"69c11e8af4259fd6c801af0b","slug":"dumper-truck-hits-bike-in-sant-kabir-nagar-father-killed-son-injured-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत- पुत्र घायल- बेकाबू डंपर से हुआ जानलेवा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत- पुत्र घायल- बेकाबू डंपर से हुआ जानलेवा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ एक डंपर जा रहा था। मगहर तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद डंपर खलीलाबाद से मगहर आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दूसरे लेन में जाकर एक पेड़ से टकरा गया।
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर तिराहे पर रविवार रात गोरखपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ एक डंपर जा रहा था।
मगहर तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद डंपर खलीलाबाद से मगहर आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दूसरे लेन में जाकर एक पेड़ से टकरा गया। इसमें मोटरसाइकिल सवार मगहर के मोहल्ला काजीपुर के जोकहिया निवासी कमलेश पुत्र कोदई उम्र 50वर्ष व गोलू पुत्र कमलेश 18 वर्ष घायल हो गए।
जिला अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल कमलेश को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी सोमवार की सुबह मौत हो गई। गोलू का खलीलाबाद में ही इलाज चल रहा है। डंपर चालक व खलासी भी घायल थे, परंतु मौके से फरार हो गए।
Trending Videos