{"_id":"69f66323a70dca45260fc189","slug":"pressure-to-have-sex-with-a-married-woman-fir-lodged-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308197-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अश्लील वीडियो दिखाने की धमकी देकर... शादीशुदा महिला से संबंध बनाने का दबाव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अश्लील वीडियो दिखाने की धमकी देकर... शादीशुदा महिला से संबंध बनाने का दबाव, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता के अनुसार, बीते 19 मार्च को आरोपी नशे की हालत में उसके ससुराल पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद जब पीड़िता अपने मायके पहुंची तो आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच गया और दोबारा मारपीट करते हुए परिवार को धमकी दी।
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने गांव के युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट और परिवार को धमकाने की भी बात सामने आई है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण से जुड़ा एक अन्य मामला भी चर्चा में है, जिसकी कड़ी पुलिस जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 29 अप्रैल 2025 को महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में हुई थी।
Trending Videos

पीड़िता का आरोप है कि शादी तय होने से पहले गांव का योगेंद्र मौर्या उससे बातचीत करता था। शादी तय होने के बाद भी वह संपर्क में रहा और अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि इसी आधार पर वह जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
पीड़िता के अनुसार, बीते 19 मार्च को आरोपी नशे की हालत में उसके ससुराल पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद जब पीड़िता अपने मायके पहुंची तो आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच गया और दोबारा मारपीट करते हुए परिवार को धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, बीते 19 मार्च को आरोपी नशे की हालत में उसके ससुराल पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद जब पीड़िता अपने मायके पहुंची तो आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच गया और दोबारा मारपीट करते हुए परिवार को धमकी दी।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद से जुड़ा एक अन्य मामला बीते 22 मार्च की रात सामने आया था। आरोपी योगेंद्र मौर्या पर धारदार हथियार (बांकी) से जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
हमले के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात समेत पांच आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं, युवती की तहरीर पर दर्ज ब्लैकमेल और मारपीट के मामले की भी जांच की जा रही है। सीओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।