{"_id":"69cd85eeacd46d5d5107f44f","slug":"questions-raised-about-the-mental-maturity-of-the-juvenile-accused-a-team-was-formed-to-investigate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277349-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी की मानसिक स्थिति जांचेगी डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी की मानसिक स्थिति जांचेगी डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जल्द सजा दिलाने की दिशा में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। साथ ही, आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह मानसिक रूप से बालिग है या नहीं।
खजनी क्षेत्र के एक दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूटे किशोर ने बीते 21 फरवरी की शाम किशोरी को रोटी बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया था। पांच दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही आरोपी को सजा दिलाने की कवायद शुरू कर दी है।
एसपी नाॅर्थ ज्ञानेंद कुमार के अनुसार, आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए उसकी मानसिक परिवक्वता को परखा जा रहा है। आरोपी नाबालिग है लेकिन उसकी मानसिकता युवक जैसी है। लिहाजा डॉक्टरों की टीम उसकी मानसिकता की जांच कर रही है, जिससे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जा सके।
Trending Videos