फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramkumar belongs to the 1995 batch of the IPS; until now, he was the ADG Logistics in Lucknow.

Gorakhpur News: रामकुमार ने संभाला गोरखपुर जोन के एडीजी का पदभार

Tue, 04 Aug 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar belongs to the 1995 batch of the IPS; until now, he was the ADG Logistics in Lucknow.
गोरखपुर। वर्ष 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामकुमार ने सोमवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई और जनता से बेहतर संवाद को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

रामकुमार इससे पहले लखनऊ में एडीजी (लॉजिस्टिक्स) के पद पर तैनात थे। वह एडीजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। प्रशासनिक दक्षता और अनुशासित कार्यशैली के कारण उनकी पहचान एक अनुभवी अधिकारी के रूप में रही है।
विज्ञापन

आगरा निवासी रामकुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। तकनीकी पृष्ठभूमि के चलते वह पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिक उपयोग के समर्थक माने जाते हैं। अधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व से गोरखपुर जोन में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान डीआईजी एस. चनप्पा, डीआईजी रेंज बस्ती संजीव त्यागी, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed