फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roads will be constructed and drainage systems strengthened in five wards.

Gorakhpur News: 34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मेयर ने किया शुभारंभ

Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed and drainage systems strengthened in five wards.
गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में सड़क संपर्क और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और नगर आयुक्त अजय जैन ने विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


इस योजना के तहत वार्ड संख्या एक, तीन, छह, 10 और 24 में सड़क, नाली व नाला निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए ये कार्य शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अतुल कुमार, पार्षद रामभवन निषाद, अरविंद कुमार, रीता देवी, जयंती देवी, सौरभ कुमार, अवर अभियंता अविनाश भारती, सूरज कुमार, दीपक शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed