Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ के कारण रेलपथ हुआ बाधित, आठ ट्रेनें हुई निरस्त
सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध तेज हो गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तराखंड में युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की नियुक्ति के विरोध में बृहस्पतिवार को बिहार के छपरा स्टेशन पर बवाल से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से छपरा और नरकटियागंज की तरफ जाने वाली आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
वहीं, दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से चल रही है। बवाल की वजह से ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन, गोरखपुर में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के साथ गर्मी ने बेहाल कर दिया। तमाम यात्री निराश होकर घर लौट गए।
जानकारी के मुताबिक, सहरसा से गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस को छपरा से पहले मानसी स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह ट्रेन शाम पांच बजे चलाई गई। इसके अलावा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री धूप और उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। बिहार से आने वाली सभी ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। स्थिति ऐसी हो गई है कि सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। रेलवे विश्रामलय में भी यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। इन सबके बीच शाम साढ़े चार बजे के बाद जब मामला शांत हुआ तो ट्रेनों का संचालन सामान्य हो पाया।
चौरीचौरा में डेढ़ घंटे खड़ी रही आम्रपाली एक्सप्रेस
बिहार जाने वाले यात्रियों ने लिया बसों का सहारा
छपरा में बवाल के चलते कई यात्री निजी बसों से यात्रा करने को मजबूर हुए। मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज जाने वालों की जबरदस्त भीड़ दिखी।पूछताछ केंद्र पर रहीं जबरदस्त भीड़
ट्रेनों के निरस्त होने और देर से आने की वजह से गोरखपुर स्टेशन पर यात्री बेहद परेशान दिखे। भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार में पूर दिन स्टेशन पर गुजरना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रहीं। देर रात तक स्टेशन परिसर में यात्री इधर-उधर घूमते रहे।ये ट्रेनें हुईं निरस्त
- थावे से प्रस्थान करने वाली 05165 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर
- कप्तानगंज से प्रस्थान करने वाली 05166 कप्तानगंज-थावे पैसेंजर
- थावे से प्रस्थान करने वाली 05164 थावे-छपरा कचहरी (वाया सीवान-दुरौंधा-मसरख) पैसेंजर
- थावे से प्रस्थान करने वाली 05121 थावे-छपरा कचहरी पैसेंजर
- थावे से प्रस्थान करने वाली 05440 थावे-मसरख (वाया सीवान-दुरौंधा) पैसेंजर
- मसरख से 16 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05441 मसरख-थावे (वाया दुरौंधा-सीवान) पैसेंजर
- 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर पैसेंजर
- पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.