सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya reached his ancestral village and visited the family deity.

Gorakhpur News: पैतृक गांव पहुंचे शंकराचार्य, कुल देवता का किया दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya reached his ancestral village and visited the family deity.
विज्ञापन
सहजनवां/पाली। शंकरचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार दोपहर में घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 परशुराम नगर पनिका ईटार पहुंचे। उन्होंने अपने गोत्र के कुल देवता जौहरी बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान का दर्शन किया और वहां शिव मंदिर में जल चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
Trending Videos




इसके बाद शंकराचार्य ने पनिका गांव में जाकर लोगों को आशीर्वचन दिया। कहा कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गो हत्या बंद करने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिलकर गांव के इतिहास के बारे में जानकारी ली और बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान के बारे बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह भी ईटार पांडेय गोत्र के ब्राह्मण हैं जिनके पूर्वज कई पीढ़ी पहले इसी स्थान से जाकर प्रतापगढ़ जिले में बस गए थे। इस दौरान मनीष पाण्डेय, राजनारायण पाण्डेय, कुंवर सिंह, विनोद पाण्डेय भोरई, विश्वदेव पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed