फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Start a business with small savings; get help with marketing too.

Gorakhpur News: छोटी बचत से शुरू करें कारोबार, मार्केटिंग में भी मिलेगी मदद

Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Start a business with small savings; get help with marketing too.
गोरखपुर। छोटी-छोटी बचत और बैंक से मिलने वाले वित्तीय सहयोग के जरिये महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। उत्पाद तैयार करने से लेकर उनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की जानकारी देकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकास भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित 33 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सूरज कुमार और आसिर फैजान सिद्दीकी ने महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी रुचि और स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार कारोबार का चयन कर सकती हैं। कम पूंजी से व्यवसाय शुरू कर उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है। उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग से बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं बैंक से वित्तीय सहयोग लेकर अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकती हैं। साथ ही, सरकारी योजनाओं के माध्यम से उत्पादों की मार्केटिंग के उपलब्ध अवसरों का लाभ भी उठा सकती हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना और उनके आय के स्रोत बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed