सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student commits suicide after taking NEET exam A suicide note was also written IN Maharajganj

UP: 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता भैया जी, पेपर खराब हो गया', नोट लिख फंदे से लटकी नीट परीक्षा देकर लौटी छात्रा

अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 23 Jun 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के महाराजगंज में नीट की परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने आत्महत्या कर ली। प्रश्न पत्र में उत्तरों का मिलान करने के बाद परिजन से कहा था कि मेरा पेपर खराब हो गया है। इसके बाद छात्रा ने सुसााइड नोट लिखा। इसमें लिखा था कि मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। 

Student commits suicide after taking NEET exam A suicide note was also written IN Maharajganj
Maharajganj suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया टोला कंचनपुर में सोमवार को नीट परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी...। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, चंचल भारती सोमवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद चंचल परीक्षा के प्रश्न पत्र में अपने उत्तरों का मिलान कर रही थी। इसी दौरान उसने परिजनों से कहा कि उसका पेपर खराब हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने उसे समझाते हुए कहा कि अभी परिणाम आना बाकी है, इसलिए निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने चले गए। कुछ समय बाद परिवार का एक सदस्य घर के अंदर बोरा लेने पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

चंचल कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। 

'मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी'
कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर चंचल की हैंडराइटिंग में लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। पुलिस इस संदेश को भी जांच का हिस्सा मानकर मामले की पड़ताल कर रही है।

माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी चंचल
चंचल के पिता अमरजीत भारती खेती-बाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसकी माता का नाम गीता देवी है। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन रिंकला भारती की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अभिनव देवरिया में डॉक्टर है जबकि दूसरा भाई रवि प्रताप एक निजी पैथोलॉजी में कार्यरत है। चंचल माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी।
 

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके कमरे से प्रश्नपत्र पर एक संदेश लिखा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed