फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surveyors trained under the mapping pilot project

Gorakhpur News: आज से शुरू होगा 41 वार्डों में संपत्ति सर्वे

Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Surveyors trained under the mapping pilot project
गोरखपुर। केंद्र सरकार की नक्शा पायलट परियोजना के तहत नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियों का सर्वे मंगलवार से होगा। इसके वैज्ञानिक व डिजिटल सर्वेक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को नगर निगम सदन हाल में सर्वेयर टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन


परियोजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में संपत्तियों का सर्वेक्षण करने के लिए कुल 26 सर्वेयर टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में नगर निगम का एक कर्मचारी, राजस्व विभाग का एक कर्मचारी तथा दो सर्वेयर शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण में प्रयुक्त होने वाले रोवर उपकरण के संचालन, लॉगिन प्रक्रिया, संपत्तियों का डिजिटल सर्वे, आवश्यक सूचनाओं के संकलन और निर्धारित प्रारूप के अनुसार डाटा दर्ज करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सभी टीमों को निर्देशित किया गया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि नगर क्षेत्र की प्रत्येक संपत्ति का सही अभिलेखीकरण हो सके। इससे भविष्य में संपत्ति अभिलेखों के डिजिटलीकरण, शहरी नियोजन तथा कर व्यवस्था में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद मंगलवार से सर्वेयर टीमों का फील्ड प्रैक्टिकल शुरू होगा। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी 41 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से संपत्तियों का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह परियोजना शहर के भू-अभिलेखों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed