सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The bus was going to Maharajganj, the accused is in custody.

Gorakhpur News: रोडवेज बस में युवक-कंडक्टर में कहासुनी, युवक ने की तोड़फोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The bus was going to Maharajganj, the accused is in custody.
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गोरखनाथ से महराजगंज जा रही रोडवेज बस में एक युवक और कंडक्टर के बीच कहासुनी के बाद युवक ने बस में तोड़फोड़ कर दी। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस से उतर गए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बस जब गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी अंतर्गत बरगदही गांव स्थित रेडियो स्टेशन के पास पहुंची, तभी किसी बात को लेकर युवक और कंडक्टर में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक आक्रोशित हो गया और बस में तोड़फोड़ करने लगा। स्थिति बिगड़ते देख कंडक्टर ने बस रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और भटहट चौकी पर ले गई। घटना के बाद बस आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलरिहा जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। कंडक्टर के लौटने पर प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed