सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The case is from Campierganj area, where the police have registered an FIR.

पांच दिन पहले शादी, अब मौत: घर में कमरे के फंदे से लटका मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप- शव रखकर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सार

मायके से पहुंचे पिता ने पति और सास के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं, शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने गोरखपुर-कैंपियरगंज फोरलेन मार्ग का एक लेन जाम कर दिया। हालांकि, सीओ अनुराग सिंह के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर घर चले गए।

The case is from Campierganj area, where the police have registered an FIR.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

नगर पंचायत क्षेत्र के मंतापुर टोला (चौमुखा) में शादी के महज पांच दिन बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह उसका शव मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Trending Videos


मायके से पहुंचे पिता ने पति और सास के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं, शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने गोरखपुर-कैंपियरगंज फोरलेन मार्ग का एक लेन जाम कर दिया। हालांकि, सीओ अनुराग सिंह के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। उसके पिता चंद्रकेश सहानी ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी का गांव के ही सूरज से प्रेम संबंध था और वह गर्भवती थी। शिकायत के बाद पंचायत के जरिये पांच दिन पहले दोनों की शादी कराई गई थी।

आरोप है कि शादी के दो दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पिता का कहना है कि हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed