{"_id":"69bf0299dd8ad77883006311","slug":"the-case-is-from-the-banks-of-the-gorra-river-in-the-jhangha-area-the-young-man-was-mentally-ill-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1265446-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला देवरिया के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला देवरिया के युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी के किनारे जामुन के पेड़ से एक युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के बनियापार निवासी राहुल यादव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला झंगहा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के गोहटा ताल के सामने का है। शनिवार सुबह गोर्रा नदी किनारे गए ग्रामीणों ने बंधे के पास जामुन के पेड़ से एक युवक का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर युवक की पहचान एकौना थाना के बनियापार निवासी 32 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई। राहुल के पिता नवनाथ यादव पुलिस को बताया कि उनका बेटा पहले परदेश में मजदूरी करता था, जहां सिर में चोट लगने के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया। शुक्रवार को वह बिना बताए घर से निकल गया था। सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। सूचना पर परिजन मौकै पर पहुंचकर पुष्टि की। इसके बाद झंगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos