फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Commissioner assumed charge after receiving a guard of honour at the Circuit House in the evening.

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल के कमिश्नर ने पदभार संभाला

Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner assumed charge after receiving a guard of honour at the Circuit House in the evening.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नवागत कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित समीक्षा के साथ ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा व सभी विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
कमिश्नर ने शाम को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले शासन में कृषि एवं कृषि विपणन विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह गाजियाबाद, अलीगढ़ और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में डीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। कमिश्नर के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर केवल मुख्यमंत्री का गृह जनपद ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण शहर है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सकारात्मक छवि और मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed