सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The court ordered the arrest of the absconding accused and increased the reward amount.

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: निलंबित बीएसए और लिपिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार के हैं दोनों इनामी

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
सार

गुलरिहा थाने में दर्ज मामले में भ्रष्टाचार की धाराओं को जोड़ने के बाद सीओ ने अदालत में अर्जी दी कि दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद गिरफ्तारी संभव नहीं हो रही है। न्यायालय ने सीओ की अर्जी पर सुनवाई के बाद वारंट जारी किया, जिसके तहत अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसी भी स्थान पर दबिश दे सकती है।

The court ordered the arrest of the absconding accused and increased the reward amount.
फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और पटल सहायक संजीव सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में न्यायालय ने देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने यह आदेश सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की अर्जी पर दिया है।
Trending Videos


गुलरिहा थाने में दर्ज मामले में भ्रष्टाचार की धाराओं को जोड़ने के बाद सीओ ने अदालत में अर्जी दी कि दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद गिरफ्तारी संभव नहीं हो रही है। न्यायालय ने सीओ की अर्जी पर सुनवाई के बाद वारंट जारी किया, जिसके तहत अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसी भी स्थान पर दबिश दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एसएसपी ने आरोपियों की सूचना देने पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब इस राशि को 25-25 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई है।

यह है मामला
कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी 37 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने गोरखपुर के गुलरिहा स्थित आवास में फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

सुसाइड से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया, जिसमें बीएसए, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे।

पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें बाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed