सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Driver arrested for absconding with truck loaded with LED bulbs

Gorakhpur News: एलईडी बल्ब लदा ट्रक लेकर चंपत हाेने वाला चालक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested for absconding with truck loaded with LED bulbs
विज्ञापन
फरीदाबाद से काठमांडू जा रहा था, रास्ते में ट्रक खराब होने का बहाना बनाकर गायब हो गया था चालक
Trending Videos

बिहार के पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ का रहने वाला है आरोपी चालक गुलशन साह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने ट्रक पर लदे 45.64 लाख के एलईडी बल्ब की चोरी के आरोपी चालक को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक फरीदाबाद से काठमांडू जा रहा था। रास्ते में ट्रक खराब होने का बहाना बनाकर चालक गायब हो गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ निवासी गुलशन शाह कानू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के एलईडी बल्ब बरामद कर लिए हैं। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महाराजगंज के ठूठीबारी निवासी सविता त्रिपाठी का मारुति इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्म है। इसके जरिये वह ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। सविता के अनुसार, उन्हें अपने ट्रांसपोर्ट के काम के लिए फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से वाया सोनौली होते हुए काठमांडू (नेपाल) तक माल भेजने के लिए एक ट्रक की आवश्यकता थी। उन्होंने बिहार के पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ निवासी ट्रक मालिक व चालक गुलशन शाह कानू से संपर्क किया। गुलशन ने बीते 13 फरवरी के ई-वे बिल के आधार पर 374 गत्ता एलईडी बल्ब लोड किया। इसकी अनुमानित कीमत 45 लाख, 64 हजार, 914 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक को भाड़े के रूप में पहले 15 हजार रुपये और फिर 35 हजार रुपये का भुगतान भी किया गया। इसके बाद चालक ने ट्रक लेकर काठमांडू के लिए रवाना होने की सूचना दी। आरोप है कि बीते 14 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे चालक गुलशन शाह ने उनके पति गोपाल त्रिपाठी को कॉल कर बताया कि ट्रक में खराबी आ गई है और गाड़ी गीडा में खड़ी है। उसने मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये लेकर आने को कहा। जब गोपाल त्रिपाठी रुपये लेकर गीडा पहुंचे तो वहां न तो चालक मिला और न ही ट्रक।
आसपास काफी खोजबीन के बावजूद ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद चालक का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। इस ट्रांसपोर्ट का भाड़ा यहां पहले काम कर चुके ड्राइवर जय प्रकाश सिंह के माध्यम से तय किया गया था। जब उनसे ट्रक और माल के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी के माल को भी बरामद कर लिया गया है। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed