सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lane of Rapti bridge will remain closed till April, heavy vehicles will not be able to come

UP: अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक राजघाट पुल पर रहेगा डायवर्जन- पुल का एक लेन रहेगा बंद- ये वाहन नहीं आ सकेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

डायवर्जन लागू होने से एक दिन पहले सोमवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल और एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-तीन के इंजीनियरों ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान एक माह तक हल्के वाहनों को केवल एक लेन से गुजरने की अनुमति होगी।

The lane of Rapti bridge will remain closed till April, heavy vehicles will not be able to come
निर्माणाधीन राप्ती पुल - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शहर में मंगलवार से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है। राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से पहले ही डायवर्ट किया जाएगा, जबकि हल्के वाहनों को सीमित लेन से गुजरने की अनुमति होगी। प्रशासन ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए हैं।

Trending Videos


नई व्यवस्था के तहत बस, ट्रक, टैंकर और अन्य भारी वाहनों को बाघागाड़ा से कुशीनगर-लखनऊ हाईवे की ओर मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, करजहां से मुड़कर देवरिया बाईपास के रास्ते शहर की ओर जाएंगे। वहीं कार, ऑटो, बाइक और अन्य हल्के वाहन नौसड़ होते हुए राजघाट पुल पार कर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने अमरूद मंडी स्थित हार्बर्ट बांध के पास बने कट को भी बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजघाट पुल पार करने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्टनगर से पहले सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जाने की सुविधा नहीं मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे ट्रैफिक की अव्यवस्था और जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

डायवर्जन लागू होने से एक दिन पहले सोमवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल और एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-तीन के इंजीनियरों ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान एक माह तक हल्के वाहनों को केवल एक लेन से गुजरने की अनुमति होगी। इस दौरान दूसरी लेन की ऊपरी सतह की खोदाई कर एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत की जाएगी।

डायवर्जन के कारण यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। बाघागाड़ा से कचहरी या रेलवे बस स्टेशन की दूरी लगभग 32 किलोमीटर हो जाएगी, जबकि नौसड़ से यह दूरी करीब पांच किलोमीटर ही है। दूरी बढ़ने से यात्रा में अधिक समय लगने के साथ किराया भी बढ़ने की संभावना है।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वाराणसी और लखनऊ हाईवे सहित अन्य मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि हल्के वाहन राजघाट पुल से गुजर सकेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed