सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh Yadav took a jibe at the murder of a BJP leader in Gorakhpur, saying this about his ex

भाजपा नेता की हत्या: अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-'आस्तीनी अपराधी ही भाजपा का एनकाउंटर कर रहे हैं'

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिलेश ने एक्स पर लिखा 'उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई 'आस्तीनी अपराधी' ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है। मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है।'

Akhilesh Yadav took a jibe at the murder of a BJP leader in Gorakhpur, saying this about his ex
अखिलेश यादव व एक्स पर किया पोस्ट - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चिलुआताल इलाके में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने एक्स पर लिखा 'उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है।
Trending Videos


अब भाजपाई 'आस्तीनी अपराधी' ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है। मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजकुमार चौहान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी गहनता से जांच कर रही है। हत्यारों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं।


परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों में से सात संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। हत्याकांड के बाद मौके पर एसएसपी डॉ कौस्तुभ और अन्य आलाधिकारी भी पुहंच गए थे।

क्षेत्र में तनाव और पुलिस की सतर्कता

इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से काफी आहत और भयभीत हैं। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed