{"_id":"69f66ac80bde3c33450e7daa","slug":"the-decision-was-taken-after-the-death-of-tender-holder-ambrish-kumar-srivastava-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308692-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम ग्रीड की गोलघर और आसपास की सड़कों की फिर से होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम ग्रीड की गोलघर और आसपास की सड़कों की फिर से होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर लेने वाले अंबरीश कुमार श्रीवास्तव के निधन के बाद लिया गया निर्णय
गोरखपुर। सीएम ग्रीड की गोलघर और आसपास की सड़कों की फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य का टेंडर लेने वाले अंबरीश कुमार श्रीवास्तव के निधन के बाद यह निर्णय लिया गया है। 41.33 करोड़ रुपये की लागत से 4462 मीटर लंबी स्मार्ट सड़कों का निर्माण किया जा रहा था।
कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 842 मीटर लंबाई में 07.70 करोड़ रुपये, शिवाय होटल से गणेश चौराहा होते हुए अग्रसेन तिराहा, विजय चौक तक 1250 मीटर लंबाई में 12.36 करोड़ रुपये और शास्त्री चौक से छात्रसंघ, आंबेडकर चौक से डाकघर तिराहा और हरिओम नगर से टाउनहाल तक 2370 मीटर लंबाई में 21.27 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। ठेकेदार फर्म को सड़कों का निर्माण करने के साथ उनका पांच साल तक रखरखाव भी करना होगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत गोलघर और आसपास की सड़कों के स्मार्ट बनाने के लिए दूसरी फर्म के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही ठेकेदार फर्म का चयन कर काम को तेजी से शुरू कराया जाएगा।
-- --
Trending Videos