सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The department is monitoring and keeping an eye on small traders.

गोरखपुर खाद्य विभाग ने की सहालग की तैयारी: खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर सख्ती, होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पिछले वर्ष नवंबर, दिसंबर और इस साल जनवरी, फरवरी के लगन सीजन में विभाग की ओर से 15 से अधिक पनीर के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में ये नमूने अधोमानक पाए गए, हालांकि उन्हें मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित नहीं माना गया था।

The department is monitoring and keeping an eye on small traders.
मिलावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहालग सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट पर जांच प्रक्रिया तेज करने जा रहा है। टीमें रोजाना ऐसे संदिग्ध स्थानों की पहचान करेगी, जहां मिलावटी पनीर के निर्माण या बिक्री की आशंका अधिक है। शादियों के इस मौसम में पनीर की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है, जिस पर विभाग नजर बनाए हुए है।

Trending Videos


पिछले वर्ष नवंबर, दिसंबर और इस साल जनवरी, फरवरी के लगन सीजन में विभाग की ओर से 15 से अधिक पनीर के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में ये नमूने अधोमानक पाए गए, हालांकि उन्हें मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित नहीं माना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा विभाग पहले भी मिलावटी पनीर के कारोबार में लिप्त विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठा चुका है। एक मामले में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

इसके अलावा, जंगल छत्रधारी क्षेत्र के गुलरिहा में संचालित एक फैक्टरी को भी सील किया गया था। इस बार अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, खासकर उन छोटे व्यापारियों को जो गांवों से इस तरह का मिलावट का कार्य करते हैं।

सहालग पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की तैयारी चल रही है। अभी से ही शहर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। टीमें अब जाकर खाद्य गुणवत्ता के मानकों की जांच करेगी। यह अभियान बृहस्पतिवार से लगातार चलेगा: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed