{"_id":"699f6890ca15da2b480dde04","slug":"the-entrance-exam-will-be-held-in-the-third-week-of-march-and-the-correction-window-will-be-open-for-two-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1240958-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा के लिए अब 28 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा के लिए अब 28 तक आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि अब 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा मार्च के तीसरे सप्ताह में होगी जिसका विस्तृत कार्यक्रम होली के तत्काल बाद जारी कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन आवेदकों के फॉर्म में आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो गई है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक और दो मार्च को ''''''''करेक्शन विंडो'''''''' खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसके माध्यम से आवेदक अपने फॉर्म में हुई किसी भी त्रुटि को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाठ्यक्रम के नाम और अभ्यर्थी की कैटेगरी में कोई परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 फरवरी तक अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। इस बार ऐसे सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2025 तक अपनी परास्नातक उपाधि प्राप्त कर ली हो। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से कुल 46 विषयों में शोध के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें 866 फुल-टाइम, 55 पार्ट-टाइम और 90 स्ववित्तपोषित सीटों पर चयन किया जाना है।
Trending Videos