{"_id":"69a016184581a8099804d524","slug":"stepmother-beheaded-an-innocent-child-with-an-axe-arrested-in-gorakhpur-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सौतेली मां ने तंत्र-मंत्र में दी बलि! एक माह में ही उजड़ गई नई बसाई नई गृहस्थी; इसलिए होती थी पूजा को जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सौतेली मां ने तंत्र-मंत्र में दी बलि! एक माह में ही उजड़ गई नई बसाई नई गृहस्थी; इसलिए होती थी पूजा को जलन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:39 PM IST
सार
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सौतेली मां पूजा ने कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग कर तीन साल की मासूम बेटी अदिति की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरे में खून बिखरा मिला।
विज्ञापन
1 of 10
gorakhpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
गोरखपुर के बिजहरा गांव में तीन वर्षीय मासूम अदिति की हत्या के बाद पूरे पिपराइच क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजमिस्त्री का काम करने वाले त्रिवेणी मौर्य ने पत्नी की मौत के बाद नई गृहस्थी बसाई लेकिन वह एक माह में ही उजड़ गई। उधर, कमरे में पूजा स्थल के पास शव मिलने और कुल्हाड़ी से गर्दन काटने की वजह से ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, बेटी अदिति उर्फ लाडो का शव घर के अंदर स्थित कमरे में देव स्थल के पास खून से लथपथ मिला। चारों ओर फैला खून और बच्ची की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव ने घटना को और भयावह बना दिया। त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका था। पहली पत्नी से उन्हें तीन वर्षीय पुत्री अदिति थी।
Trending Videos
2 of 10
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार वालों का कहना है कि तीन साल की बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए त्रिवेणी ने 25 जनवरी 2026 को सहजनवां के रानूखोर रिठुआखोर निवासी पूजा के साथ दूसरी शादी की थी। परिवार ने नई शुरुआत की उम्मीद के साथ गृहस्थी बसाई थी, लेकिन शादी के महज एक माह बाद ही यह दर्दनाक घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
हत्यारोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की रात घर के अंदर बने कमरे में पूजा स्थल के समीप अदिति का सिर कटा शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा वाले स्थान के पास हर तरफ खून फैला था। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की गर्दन कुल्हाड़ी से अलग की गई। घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। मंदिर के पास शव मिलने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते बलि की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
4 of 10
घर में इसी जगह तंत्र मंत्र की पूजा किए जाने की आशंका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अक्सर बच्ची को पिटाई करती थी सौतेली मां
लाडो के पिता त्रिवेणी मौर्य ने बताया कि ससुराल आने के बाद से ही पूजा अदिति उर्फ लाडो को पसंद नहीं करती थी। अक्सर उसकी पिटाई करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद भी होता था। मंगलवार रात में भी पूजा ने मासूम को पीटा था। इसके बाद त्रिवेणी अपने ससुराल फोन कर उलाहना दे रहा था। फोन पर बात करने के बाद त्रिवेणी घर के अंदर गया तो मासूम का शव पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 10
मासूम की हत्यारोपी मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बहनों में तीसरे नंबर पर है पूजा
पूजा के मायके में पिता रामनवल मौर्य, मां दुर्गावती, चार बहनें और एक भाई हैं। पूजा चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी बहनों में उषा, पूनम और निशा तथा भाई भारतेंदु मौर्य हैं। परिवार सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के साथ मायकेवाले भी स्तब्ध हैं। मायके वालों ने ऐसी बेटी से रिश्ता रखने को भी इन्कार कर दिया। वहीं मासूम की हत्या से गांव में आक्रोश है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।